चित्तौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट खबर लौकेशन चितौडगढ
चंदेरिया में पहली बार दिखा बेहद खूबसूरत ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक,CWECS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
चित्तौडगढ के चंदेरिया क्षेत्र में एक दुर्लभ और अत्यंत सुंदर ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक (Bronzeback Tree Snake) के सुरक्षित रेस्क्यू का मामला सामने आया है। यह सांप करण लाल कीर के घर की सफाई के दौरान दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत Chittorgarh Wildlife and Environmental Conservation Society (CWECS) की टीम से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही CWECS के अनुभवी रेस्क्यूर मुबारिक खान मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ सांप का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक
ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक भारत के सबसे आकर्षक और खूबसूरत सांपों में गिना जाता है। इसके शरीर पर चमकदार कांस्य (Bronze) रंग की पट्टी, बड़ी गोल आंखें और पतला, फुर्तीला शरीर इसे अन्य सांपों से अलग पहचान देते हैं। पेड़ों पर रहने वाला यह सांप अपनी अद्भुत गति और सुंदर रंगों के कारण वन्यजीव प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप विषहीन (Non-Venomous) होता है और मनुष्यों के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं बनता। यह मुख्य रूप से छिपकलियों, मेंढकों और छोटे जीवों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
चंदेरिया में पहली बार
अनोखा सांप देखने को मिला
CWECS टीम के अनुसार चंदेरिया क्षेत्र में ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक का यह पहला दर्ज रेस्क्यू माना जा रहा है, जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण संकेत है।
संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि यदि घर या आसपास किसी भी प्रकार का सांप दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। अधिकांश सांप पर्यावरण के लिए लाभदायक होते हैं और हमारी पारिस्थितिकी को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
रेश्कू टीम के मुबारिक खान (CWECS Rescue Team)
“हर सांप प्रकृति की एक अनमोल कड़ी है, डर नहीं जागरूकता जरूरी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





