जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य निर्धारित अवधि मे 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक किये जाने के आदेश की पालना में आज दिनांक 07.06.2026 को प्रातः 10.00 बजे नगरपालिका कार्यालय खुडाला फालना स्टेशन में श्री दिनेश रैगर, सहायक निदेशक, श्री संतोष कुमार, उपनिदेशक, सांख्यिकी विभाग जयपुर की उपस्थिति में समस्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की बैठक आहुत की गई जिसमें फिल्ड कार्य के दौरान एवं एचएलओ एप्प में आ रही तकनीकी समस्या एवं प्रगति के संबध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही फिल्ड कार्य का निरीक्षण भी किया गया। उक्त बैठक में श्री विनयपाल, चार्ज जनगणना अधिकारी (अधिशाषी अधिकारी), श्री शैलेन्द्र कुमार, अतिरिक्त चार्ज जनगणना (सहायक अभियन्ता) अधिकारी, श्री शक्तिसिंह चैहान नियमित सहायक (वरिष्ठ सहायक), श्री दिनेश कुमार, तकनीकी सहायक एवं समस्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक तथा पालिका के जनगणना कार्मिक उपस्थिति रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





