चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया भादसौड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त कराए, होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज।
*अवैध गीली लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 06 जून 2026। बाल श्रम, बाल बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “उमंग-VII” के तहत भादसौड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक होटल में कार्यरत दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया तथा होटल संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। वहीं अलग कार्रवाई में अवैध रूप से गीली लकड़ियों का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी एंव मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान उमंग VII के संबंध में आदेश प्रसारित किये गये है। जिसकी पालना में एएसपी मुकुल शर्मा डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी भादसोड़ा महेन्द्र सिंह मय जाप्ता एएसआई जीवन सिंह, कानि. प्रकाशचन्द्र व विरेन्द्रसिंह द्वारा भादसोड़ा थाना क्षेत्र स्थित श्री जी भोजनालय से दो नाबालिग को हॉटल संचालक से बालश्रम करवाते हुये को मुक्त करा हॉटल संचालक शिवनारायण पारिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया । वहीं एक अन्य कार्यवाही मे एएसआई अमीचन्द मय जाप्ता कानि. लखपत , मनसुख द्वारा ट्रैक्टर मय ट्रोली में अवैध गिली लकड़िया नीम बबुल खेजड़े की वजन करीब 4000 किलो परिवहन करने से नियमानुसार ट्रेक्टर ट्रोली मय लकड़ियो के जब्त की जाकर अभियुक्त सलमान खा पिता समीर खॉ पठान उम्र 19 साल निवासी रामथली थाना कपासन को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





