साधारण मौत को करंट से मौत बताकर बीमा कंपनी से धोखाधड़ी के आरोप में डॉ अरेस्ट।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *कपासन*
*पुलिस ने फर्जी बीमा क्लेम उठाने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उप जिला चिकित्सालय कपासन में कार्यरत चिकित्सक डॉ.सुग्रीव मीणा को गिरफ्तार किया है।*
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक बद्रीलाल जाट की मौत को बिजली का करंट लगने से हुई मौत दर्शाकर विभिन्न बीमा कंपनियों से क्लेम लेने की साजिश रची गई थी।

मामले की शुरुआत तब हुई जब Care Health Insurance की ओर से कपासन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। कंपनी की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए जो करंट लगने से मौत की कहानी पर सवाल खड़े कर रहे थे।
जांच में पता चला कि मृतक लंबे समय से टीबी और सीओपीडी जैसी बीमारियों से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। इतना ही नहीं, घटना वाले दिन उसे तड़के करीब 3 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
इसके बावजूद बाद में खेत में करंट लगने से मौत की कहानी तैयार की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसी आधार पर मृत्यु का कारण दर्ज किया गया।
अनुसंधान के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में समय, मृत्यु के कारण और मेडिकल तथ्यों में गंभीर विरोधाभास सामने आए। पुलिस का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने वास्तविक तथ्यों को जानते हुए भी झूठी रिपोर्ट तैयार की।
इस मामले में मृतक के पुत्र नारायणलाल जाट को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
सामने आए इस

हाई-प्रोफाइल बीमा फर्जीवाड़े ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मौत के कारण को बदलने की साजिश में और कौन-कौन शामिल था? क्या इस गिरोह ने अन्य मामलों में भी इसी तरह बीमा क्लेम हासिल किए? इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।
बाइट = कपासन थाना अधिकारी सुनील शर्मा

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment