पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत व दो अन्य गम्भीर घायल।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया खबर का लौकेशन भादसोड़ा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत व दो अन्य घायल,
सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे,
पिकअप का चालक हुआ फरार

भादसोड़ा भदेसर थाना क्षेत्र में उदयपुर चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे तीन बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। बारां जिले के भटवाडा निवासी 35 साल का देवीशंकर पुत्र रामदयाल माली अपने साथी 35 साल का लोकेंद्र पुत्र बाबूलाल माली और 9 साल का अभिषेक पुत्र रामहरि माली के साथ सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे। चित्तौड़गढ़ उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बानसेन मार्ग के समीप पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद समाजसेवियों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया। उपचार के दौरान देवीशंकर की मौत हो गई। लोकेंद्र और अभिषेक को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया है। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment