*अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा,पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार*
*एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद*
चित्तौड़गढ़,27 मई 2026 । गंगरार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन एवं दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अवैध हथियार का खरीददार एवं हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी शामिल हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी शिवप्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्यामाराम के नेतृत्व में एएसआई शैतान सिंह मय जाप्ता कानि. नन्दराम, प्रदीप कुमार व कृष्ण कुमार द्वारा मुखबिर सूचना पर राईट चॉईस होटल के सामने भीलवाड़ा से चितौडगढ हाईवे रोड पर पहुंचे जहां अवैध पिस्टल मय मेगजीन का खरीददार बबलु सिकलीघर पिता हनुमान सिघलीघर उम्र 24 साल निवासी स्टेशन गंगरार थाना गंगरार तथा अवैध पिस्टल तथा मेगजीन का बेचान करने वाले दीपक उर्फ दीपु पिता राजु नायक उम्र 24 साल निवासी लंका कॉलोनी बांरा थाना कोतवाली बारां हाल पुराहितों की मांदडी उदयपुर , निखिल पिता देवीलाल भोई उम्र 21 साल निवासी मकान नम्बर 286 पुरोहितों की मादडी उदयपुर एंव जितेन्द्र पिता नारायणलाल माली उम्र 26 साल निवासी शिववाटिका के पास पुरोहितों की मादडी उदयपुर को गिरफ्तार कर आरोपी बबलु सिकलीगर के कब्जे से एक पिस्टल मय मेगजीन, आरोपी दीपक, निखिल के कब्जे से एक-एक मेगजीन जप्त की गई तथा साथी आरोपी जितेंद्र को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त दीपक उर्फ दीपु के पुर्व मे करीब 6-7 मुकदमे आर्म्स एक्ट, लुट, हत्या के कोटा व बारा जिले मे दर्ज है और अभियुक्त निखिल भी पुर्व मे पोक्सो एक्ट के अपराध मे जेल जा चुका है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





