विश्व विराट विजय राघव मंदिर में 26 मई को सजेगा 10 कुंतल फूलों से भव्य फूल बंगला महोत्सव।

SHARE:

विश्व विराट विजय राघव मंदिर में 26 मई को सजेगा 10 कुंतल फूलों से भव्य फूल बंगला महोत्सव।

सिद्ध बाबा नरसिंह दास महाराज के जन्मोत्सव पर अयोध्या में दिव्य फूल बंगला एवं भजन संध्या का आयोजन

गंगा दशहरा पर रामनगरी अयोध्या में दिखेगी फूलों और रोशनी से सजी अद्भुत झांकी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित प्रसिद्ध पीठ विश्व विराट विजय राघव मंदिर न्याचार में 26 मई मंगलवार को दिव्य एवं भव्य फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही भजन संध्या का भी भव्य आयोजन होगा, जिसमें अयोध्या सहित विभिन्न स्थानों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
यह आयोजन वर्तमान पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर श्रीमहंत सिद्ध बाबा नरसिंह दास महाराज के पावन जन्मोत्सव एवं गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। मंदिर में भगवान विश्व विराट विजय राघव की मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष फूल बंगला सजावट में लगभग 10 कुंतल देशी एवं विदेशी फूलों का उपयोग किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह से लेकर पूरे परिसर को गेंदा, गुलाब, बेला समेत विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। कोलकाता, बनारस, वृंदावन एवं अयोध्या के कुशल कारीगर इस भव्य सजावट को अंतिम रूप देंगे। मंदिर के उत्तराधिकारी एवं सिद्ध बाबा के शिष्य महा मंडलेश्वर श्रीमहंत स्वामी मयंक दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। गंगा दशहरा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पुण्यदायक माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment