सादड़ी,पाली
रणकपुर सड़क मार्ग स्थित एक होटल में कार्यरत युवक पर देर रात सोते समय चाकू से हमला हो गया। इस हमले में युवक के गले और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल का सादड़ी अस्पताल में उपचार जारी है।
घायल भरत पुत्र पुराराम घांची निवासी बारली, सादड़ी ने बताया – वह होटल में काम करता है। रात करीब 2 बजे खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह तड़के उसके पास सो रहे एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और उसका गला काटने का प्रयास किया। हमलावर ने उसके सिर पर भी वार किया।
भरत के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल भरत को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
मामले की सूचना मिलने पर सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।
एएसआई भगवान सिंह ने बताया – घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया है और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





