भाषाओं का ज्ञान और खेलों में भागीदारी विद्यार्थी की सफलता की कुंजी:जुआन एंगुलो।

SHARE:

भाषाओं का ज्ञान और खेलों में भागीदारी विद्यार्थी की सफलता की कुंजी:जुआन एंगुलो।

*‘उड़ान 2026 – गुरुवंदन सम्मान समारोह’ में 800 मेधावी छात्र और 120 शिक्षक सम्मानित*

अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में “उड़ान 2026 – गुरुवंदन सम्मान समारोह” आयोजित किया गया । कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 800 मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 120 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में चिली के राजदूत जुआन एंगुलो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभिन्न भाषाओं का ज्ञान और खेलों में सक्रिय भागीदारी भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज को नई दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष मणि शंकर तिवारी, अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय खेल अधिकारी तथा मदनमोहन त्रिपाठी, चेयरमैन जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वर्ल्ड कल्चर फोरम के प्रेसिडेंट सिमरजीत सिंह कोचर ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्यों ने उपस्थित सभी का मार्गदर्शन किया । विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि “उड़ान 2026” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment