चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *कपासन*
मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम आली में आज शनि जयंती पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। 14 वर्षों बाद बने दुर्लभ संयोग के चलते लाखों श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। प्रचंड गर्मी के बावजूद सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, छप्पन भोग, यज्ञ-हवन और रक्तदान शिविर जैसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया।
मेवाड़ के प्रख्यात शनि धाम शनि महाराज आली में शनि जयंती पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस बार शनि जयंती पर 14 वर्षों बाद विशेष संयोग बनने के कारण श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार और शनि जयंती का यह दुर्लभ मेल अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। तेज गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और लोग घंटों कतार में लगकर शनि देव के दर्शन करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने तेल चढ़ाकर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की।
मंदिर परिसर में दाल-बाटी-चूरमे का भोग, छप्पन भोग, यज्ञ-हवन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नवग्रह मंदिर और तेल कुंड परिसर में भी दिनभर भारी भीड़ बनी रही। कई श्रद्धालु नए वाहनों की पूजा-अर्चना कराने पहुंचे, वहीं पनौती उतारने की मान्यता के चलते लोगों ने अपने जूते-चप्पल मंदिर परिसर में छोड़कर श्रद्धा व्यक्त की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भादसोड़ा मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन पुलिस थानों का जाब्ता तैनात किया गया तथा CCTV कैमरों के जरिए पूरे परिसर पर नजर रखी गई। मंदिर कमेटी द्वारा गर्मी से राहत के लिए ठंडे पानी, छाया और फोगल की व्यवस्था की गई।
“14 वर्षों बाद बने इस दुर्लभ संयोग ने शनि जयंती को और भी खास बना दिया। यही कारण है कि मेवाड़ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं का भारी सैलाब शनि धाम आली पहुंच रहा है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह अद्भुत नजारा पूरे दिन यहां देखने को मिला।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





