जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, मार्ग निर्माण, राजस्व एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में संयुक्त जांच की आवश्यकता हो, उनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।डीएम ने अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





