महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी शौर्य स्वाभिमान यात्रा
शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सर्व समाज के लोगों को एकजुट हो: राजेश सिंह
नौ मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की जयंती
अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 9 मई को राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती भव्य रूप से मनाया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 मई 2022 को गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कर उसका अनावरण किया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के महापौर, सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित लोगों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
9 मई को दोपहर 3 बजे शौर्य स्वाभिमान यात्रा जीआईसी मैदान से निकलेगी। यात्रा रिकाबगंज और नियावां होते हुए गुप्तार घाट पहुंचेगी। इसमें सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह, सनी सिंह करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री रविंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष, अमरदीप सिंह, रिंकू और राकेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





