विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन।
फालना,पाली
ग्राम पंचायत फालना गांव में इंदिरा कॉलोनी वार्ड संख्या 2 के ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित को विद्युत विभाग फालना के मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन दिया!
ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है करीब 250 घरों की बस्ती पर एक छोटा सा ट्रांसफर लगा हुआ है तथा विद्युत खपत अधिक होने से बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है तथा शॉर्ट सर्किट से बिजली गुल हो रही है जिससे इस भयंकर गर्मी के मौसम में बच्चों का बुजुर्गों के स्वास्थ्य खराब हो रहे हैं बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है तथा ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें पूर्व की भांति फालना विद्युत विभाग से ही डायरेक्ट विद्युत सप्लाई से जोड़ा जाए!
प्रशासक राजपुरोहित ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर ग्रामीणों की समस्या के निदान के लिए अवगत कराया है इस पर सहायक अभियंता राजकुमार ने इस समस्या के निदान का जल्दी से निवारण करने का भरोसा दिलाते हुए बताया गया है कि गांव में कई जगह उच्च क्षमता के ट्रांसफर में लगाए जाएंगे!
इस दौरान कनिष्ठ सहायक राजेश्वरी कवर पूर्व वार्ड पंच मोहनलाल मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, गोवर्धन सिंह सोलंकी, भूराराम डांगी, चेनाराम हीरागर, सोहनलाल हीरागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





