*निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा,*
*एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद।*
*घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त।*
चित्तौड़गढ़, 07 मई 2026। कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों रात्री में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जाट को गिरफतार कर चोरी की वारदात करने में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त की है। वारदात मे शरीक साथी आरोपी सत्यनारायण सोनी को नामजद किया है, जो कि प्रकरण में वांछित हो थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में 26 आपराधिक प्रकरण पंजिबद्व है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 27 अप्रैल को आशीष गर्ग पुत्र गोपाल कृष्ण गर्ग पेशा निवासी आमलिया बावजी रोड निम्बाहेडा के सुने मकान से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अन्दर तीन कमरो की अलमारियों के ताले तोड़ कर घर से कूल 5 लाख नगद एवं सोने-चादी की रकमें कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे किया गया।
मामले की घटना को शीघ्र ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कानिस्टेबल विरेन्द्र, देवेन्द्र, सुमित कुमार, ज्ञानप्रकाश, राजकुमार, शिशपाल की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्ध आरोपी 37 वर्षीय कमल सिंह पुत्र लोभचन्द जाट निवासी बाड़ी थाना सदर निम्बाहेड़ा हाल चांपाखेड़ी थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ को डिटेन कर घटना के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी ने अपने साथी सत्यनारायण सोनी पुत्र गोपाल सोनी के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
आरोपी कमल सिंह जाट के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफतार किया गया। जिससे न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त की गई है। गिरफतार शुदा आरोपी कमल सिंह जाट से विस्तृत अनुसंधान जारी है। वारदात में शरीक वांछित आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तु पुत्र गोपाल लाल सोनी निवासी हमीरगढ जिला भीलवाड़ा हाल कुम्भानगर चित्तौडगढ हाल किराये से भदेसर, थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ जो कि थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर होकर आरोपी के खिलाफ उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व नीमच जिले में पूर्व में चोरी, नकबजनी व लूट के कूल 26 आपराधिक प्रकरण पंजिबद्व होना सामने आया है। वांछित आरोपी सत्यनारायण सोनी सकूनत से फरार हैं जिसकी तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में साइबर सेल के एएसआई राजकुमार सोनी व कानि. रामावतार, राजेश का भी विशेष सहयोग रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





