उत्कृष्ट कार्य हेतु फालना -बाली शाखा को सम्मान मिला

SHARE:

*भारत विकास परिषद् फालना बाली शाखा द्वारा प्रान्त के बाड़मेर सम्मेलन में भाग :उत्कृष्ट कार्य हेतु फालना -बाली शाखा को सम्मान मिला।
बाली,पाली
भारत विकास परिषद् के प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा बाड़मेर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ | फालना -बाली शाखा अध्यक्ष श्रीगोपाल पारीक के नेतृत्व में शाखा से पांच सदस्यों ने भाग लिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान पश्चिम प्रान्त की 25 शाखाओ से 150 पदाधिकारीयों ने इस प्रांतीय परिषद् बैठक में संगठन की रीति -नीति के अनुसार संस्कार, सेवा, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन की गतिविधियों को संचालित कर लक्ष्य प्राप्ति पर बल दिया गया,सचिव पूनमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समारोह में फालना -बाली शाखा द्वारा गत सत्र में सदस्यता में उल्लेखनीय वृद्धि,युवा प्रखर में अधिकाधिक भागीदारी श्रेष्ट प्रदर्शन, एवं अस्थाई जल मंदिर संचालन के उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |प्रांतीय समारोह में प्रांतीय प्रभारी युवा संस्कार डॉ सुरेशचंद्र अग्रवाल, संरक्षक उगमसिंह पंवार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार ने सहभागिता निभा कर वार्ता सत्र में अपने विचार प्रकट किये | फालना -बाली शाखा को सम्मानित किये जाने पर बधाई देने वालों में राम किशोर गोयल,अमित मेहता,डॉ.अनंत सिंह,नरेंद्र सुथार,बहादुर सिंह खालसा,राकेश अग्रवाल आदि समाजसेवीओ एवम् संगठनों ने हर्ष प्रकट किया है*अ

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment