समीक्षा अधिकारी बनीं जनपद की दो बेटियां,क्षेत्र में खुशी की लहर
अयोध्या।जनपद की दो बेटियों ने समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। नगर निगम क्षेत्र मिर्जापुर धरमपुर निवासी प्रिया यादव और नाका चुंगी निवासी सुप्रिया यादव की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दोनों अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार के सहयोग को दिया। सुप्रिया यादव पूर्व में कंपोजिट विद्यालय बिरौली में कार्यरत थीं, जबकि प्रिया यादव नवाबगंज में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।दोनों का कहना है कि वे पीसीएस की तैयारी कर रही थीं, इसी बीच समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हो गया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद में गर्व का माहौल है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 39





