चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट
भादसोड़ा अशोक लड्डा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिला उपाध्यक्ष बनेः चित्तौड़गढ़ में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे काम
यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने बानसेन निवासी अशोक लड्डा को चित्तौड़गढ़ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा की गई है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मानवाधिकारों की रक्षा करना, अपराधों को रोकना और जन समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। इस नियुक्ति का लक्ष्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर कर मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए जनहित में कार्य करना है।
अशोक लड्डा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में मंडल अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 54





