अयोध्या
धार्मिक नगरी में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई पहचान मिली,दसरथ कुंड स्थित परिक्रमा मार्ग पर हिन्द आई हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया, जहां संत समाज और चिकित्सा जगत की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।
अयोध्या धाम
अयोध्या में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी है।
इसी कड़ी में दसरथ कुंड परिक्रमा मार्ग पर हिन्द आई हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेद्ध मंदिर के महंत राजेंद्र दास जी महाराज मौजूद रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।
इस खास मौके पर प्रो. सार्थक चौरसिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
“अयोध्या में इस तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधा का शुरू होना बहुत ही सराहनीय कदम है।
इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर नेत्र उपचार मिल सकेगा।”
हिन्द आई हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के जरिए मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां मरीजों को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली इलाज सुविधा मिलेगी।
फिलहाल, अयोध्या में खुला यह नया आई हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





