रामलला के दर्शन के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर

SHARE:

रामलला के दर्शन के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर

अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को रामलला के दर्शन-पूजन के बाद जनपद में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए चार्ज हैंडओवर किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने कहा कि रामनगरी में कार्य करने का अवसर उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय ख्याति की नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
डीएम ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही जनपद में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें समयबद्ध पूरा कराया जाएगा।उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया और आमजन की समस्याओं की सुनवाई व त्वरित समाधान को प्रशासन की प्राथमिकता बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment