सीओ नगर कार्यालय के नवीनीकरण का लोकार्पण, एसएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
अयोध्या। जनपद में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण बुधवार को विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि कार्यालय के नवीनीकरण से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण भी उपलब्ध होगा। इससे आमजन की समस्याओं के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता आएगी।
कार्यक्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयस त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवीनीकरण कार्य की सराहना करते हुए इसे पुलिस व्यवस्था के लिए उपयोगी कदम बताया।
नवीन स्वरूप में तैयार किए गए कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिसिंग कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





