प्रवेशोत्सव सघन अभियान का संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने पनोता पंचायत क्षेत्र में चल रहे प्रवेशोत्सव सघन अभियान का संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश।
देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती पनोता पंचायत क्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव सघन अभियान का संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यवाहक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी निंबाराम ने बताया कि
माली ने आज पनोता पंचायत क्षेत्र के पनोता,बेरा बड़लिया,मेवी कलां,मेवी खुर्द में प्रवेशोत्सव सघन अभियान के तहत सर्वेयर शिक्षकों द्वारा किए जा रहे हाऊस होल्ड सर्वे का संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने अभिभावकों प्रवेशोत्सव सघन अभियान की जानकारी दी तथा अपने अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का अनुरोध किया। माली ने सर्वेयर शिक्षकों देवीसिंह सोलंकी , मुकेश कुमार,हिमांशु गाडण, सुभाषचंद्र समेत सर्वेयर शिक्षकों से डिजिटल प्रवेशोत्सव एप द्वारा हाउस होल्ड सर्वे की अद्यतन प्रगति को जांचा व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने कहा कि अपने परिक्षेत्र का कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।इस पर उपस्थित सर्वेयर शिक्षकों ने विश्वास दिलाया कि वे विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरेंगे। इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता की प्रार्थना सभा का अवलोकन कर डा अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला तत्पश्चात स्टाफ बैठक लेकर प्रवेशोत्सव, हाउसहोल्ड सर्वे, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण की जानकारी ली तथा जिला कलेक्टर पाली के नवाचार प्रोजेक्ट सुलेख की जानकारी देकर इसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर प्रवीण कुमार,खुमाराम, बाबूलाल सोलंकी, सुखाराम तंवर, बलवीर सिंह,जीवन सिंह, मुकेश कुमार, हेमराज मीणा, गौतमचंद, राजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनोता, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेरा बड़लिया व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेवी कलां का भी शाला संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन कुंवर चंपावत, पाबूसिंह व शांति लाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।निंबाराम ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने भी हाउसहोल्ड सर्वे का संबलन किया।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रवेशोत्सव के तहत सर्वेयर शिक्षकों द्वारा हाऊस होल्ड सर्वे किया जा रहा है जिसका शिक्षाधिकारियों द्वारा संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment