संविधान का अपमान नही सहेगा कांग्रेस-व्यास

SHARE:

संविधान का अपमान नही सहेगा कांग्रेस – व्यास

सादडी,पाली

संविधान का अपमान अब कांग्रेस कभी नही सहेगा,भारत मे हो रहे संविधान का अपमान व कांग्रेस पार्टी कतई स्वीकार नही करेगी।उक्त विचार संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के 135 वी जन्म जयन्ती पर आयोजित समारोह मे नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद व्यास ने व्यक्त किये।अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाया गया भारतीय संविधान के साथ छेडछाड कर उसका अपमान किया जा रहा है। जिसको कांग्रेस पार्टी कतई माफ नही करेगी।नगर अध्यक्ष व्यास ने कहा कि संविधान के अपमान को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश मे संविधान बचाओ अभियान के तहत पुरे राजस्थान मे अभियान चलाया जा रहा है।बाबा साहब के जन्मोत्सव पर नगर कांग्रेस कमेटी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गय। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।इस अवसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास,पुर्व प्रतिपक्ष नेता राकेश मेवाड़ा, पुर्व चेयरमैन शंकर लाल भाटी,ओम प्रकाश बोहरा, रमेश प्रजापत,ओम प्रकाश माली,राजाराम मेघवाल,एसी अध्यक्ष अमृत परमार,एडवोकेट शंकर देवडा,एडवोकेट भैराराम माली,भरत माली हरिओम देवडा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया गया ओर जय भीम के नारे लगाये गये।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment