ब्रह्मलीन संत सुंदर दास जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई।

SHARE:

कटरा कुटी धाम में ब्रह्मलीन संत सुंदर दास जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

अयोध्या।
कटरा कुटी धाम में महानायक ब्रह्मलीन संत सुंदर दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धाम के महंत द्वारा भव्य एवं विशाल आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ, हवन और धार्मिक प्रवचन आयोजित किए गए। इसके साथ ही गोलोकवासी महाराज श्री की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जहां संत के जीवन और उनके आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु एवं भक्तगण ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा, तथा संत सुंदर दास जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment