चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
निकुंभ 11 अप्रैल 2026 महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जन्म जयंती बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति डूंगला-बडीसादडी संयुक्त तत्वाधान में श्री आशीर्वाद हनुमान मंदिर बस स्टैंड, निकुंभ के परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनाई गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मिट्ठू लाल रेबारी एवं अध्यक्षता महाविद्यालय प्रोफेसर निर्मल देसाई ने की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. के.सी. सैनी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम सिंह सिसोदिया, सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी चुन्नीलाल माली, बैंक अधिकारी किशन लाल बुनकर, सेवानिवृत्त पेशकार गोपाल लाल रेगर थे। मोटिवेशनल स्पीकर शिक्षक राधेश्याम जटिया, महासचिव राधेश्याम मेघवाल ,किशनलाल खटीक, नरेश खटीक, शंकर लाल मेघवाल बिलड़ी ,अर्जुन लाल सेन, मोडीराम मेघवाल, उदयलाल मेघवाल, पृथ्वीराज, छोगा लाल मेघवाल, शांतिलाल मेघवाल ने क्रांति ज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को व्यक्त किया । कार्यक्रम के संयोजक मांगीलाल मेघवाल बिलोट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य वक्ता देसाई एवं रेबारी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विभिन्न जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए ब्रिटिश काल की महिला शिक्षा, सती प्रथा, सामाजिक भेदभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देकर सामाजिक उत्थान में ज्योतिबा फुले एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी फुले के त्याग, तपस्या और वैचारिक योगदान को रेखांकित किया। महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रोड़ी लाल सालवी,धनराज मेघवाल ,सोहनलाल खेराडिया, भूपेंद्र मेघवाल, उमेश मेघवाल, रामलाल मेघवाल,रतनलाल सालवी उपस्थित रहे।महात्मा ज्योतिबा फुले की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रति माह ऐसे आयोजन प्रत्येक गांव एवं ढाणी- ढाणी में प्रचार प्रसार करके महापुरुषों की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





