चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिला प्रवक्ता सत्यनारायण खण्डेलवाल पाण्डोली स्टेशन के अनुसार खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर भादसोडा की धर्मशाला में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाड़िया ने की तथा मुख्य अतिथि राधेश्याम पटवारी चित्तौड़गढ़ थे।
बैठक में जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाडिया ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा जिले के नव-निर्वाचित शाखा सभा अध्यक्षों को उपरना ओढाकर सम्मान किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ स्थित खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के छात्रावास के निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूरा करने का प्रस्ताव लिया गया एवं आगामी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मदनलाल खण्डेलवाल ने किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज मेवाड़ मात्रिकुण्डिया ट्रस्ट के महामंत्री उदयलाल शर्मा, छोगालाल शर्मा, अशोक खण्डेलवाल, पूरणमल शर्मा-बुधपुरा, रामेश्वरलाल खण्डेलवाल चिकारड़ा, अनिल खण्डेलवाल बिलोदा, राधेश्याम शर्मा मानपुरा, दीपक शर्मा चरलिया, गोवर्धन शर्मा रेवलिया खुर्द, सोहन शर्मा तरनावो का खेड़ा, लक्ष्मणलाल खण्डेलवाल सहित समाजजन उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





