सार्जेन्ट लालाराम चौधरी का सर्व वर्ण ने बहुमान किया।
मुंडारा।
भारतीय वायु सेना में बीस वर्ष तक सेवा देने वाले गावं के लाल सार्जेंट लालाराम वजाराम चौधरी के वायु सेना स्टेशन गुरुग्राम हरियाणा से सेवानिवृत्त होकर गावं आने पर सर्व वर्ण ने चौधरी का स्वागत किया।सर्व वर्ण ने फालना-खुडाला से मुंडारा तक डीजे की मधुर संगीत पर नाचते मंगलगीत गाते, भारत माता के जयकारे लगाते जगह-जगह साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर बहुमान किया।गावं में भी करणी माताजी के उपासक भोमाराम देवासी की मौजूदगी में सार्वजनिक समारोह का आयोजन कर सार्जेंट चौधरी का सर्व वर्ण के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों,स्वजातीय बंधुओं व रिश्तेदारों ने बहुमान किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 29





