देसूरी राउमावि का ऐतिहासिक परिणाम। ऋषिराज (93.40%) और जिज्ञासा (93%) ने मारी बाजी।

SHARE:

देसूरी राउमावि का ऐतिहासिक परिणाम। ऋषिराज (93.40%) और जिज्ञासा (93%) ने मारी बाजी
देसूरी का मान बढ़ाया: बोर्ड परीक्षा में स्कूल के होनहारों का जलवा,महेंद्र मेवाड़ा व पुष्पेंद्र सोनी और अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में मनाया प्रतिभा सम्मान समारोह
देसूरी,पाली।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम का सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र सोनी, महेन्द्र जी मेवाड़ा व विशिष्ट अतिथि जसाराम सोलंकी के सानिध्य मे कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

प्रधानाचार्य जगदीश चौधरी ने बताया कि इस वर्ष हमारे विद्यालय का सभी वर्ग (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि विज्ञान) का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने निम्नलिखित अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया:

प्रतिभाशाली छात्र एवं उनके प्राप्तांक:

विज्ञान वर्ग: ऋषिराज सिंह — 93.40%
वाणिज्य वर्ग: जिज्ञासा सोनी — 93%
विज्ञान वर्ग: रितिक टेलर — 91.40%
कला वर्ग: नवीन प्रजापत–88.60%
कला वर्ग: अक्षय सिंह– 88%
कृषि विज्ञान: नीतू गोस्वामी — 88%

इस अवसर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक व साफा-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहने पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ साथियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर उप प्राचार्य विनोद पुरी, व्याख्याता रमेश कुमार, हरीश चौहान, निर्मल वैष्णव, डॉ. धनराज राव, अनिल गुप्ता, मधु शर्मा, मुकेश कुमार, बसन्त कंवर, राजकुमारी चारण, मदन अचरसा, चेतन कुमार, शंकर लाल, सरिता, नवीन कुमार, श्याम सुन्दर, सीता, सपना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment