यूरिया का गैर कृषि कार्यों में उपयोग रोकने हेतु विशेष अभियान।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

यूरिया का गैर कृषि कार्यों में उपयोग रोकने हेतु विशेष अभियान, आकस्मिक निरीक्षण किए गए।

चित्तौड़गढ़, 04 अप्रैल। कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार जिले में यूरिया के गैर कृषि कार्यों में उपयोग को रोकने हेतु शनिवार को एक दिवसीय विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निरीक्षकों की टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। गठित टीमों द्वारा रीको इंडस्ट्रियल एरिया चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में आकस्मिक निरीक्षण किए गए।
इस दौरान प्लाईवुड उद्योग, पेंट

उद्योग, पशु आहार निर्माण इकाइयों, विभिन्न सॉर्टेक्स इकाइयों एवं उर्वरक विक्रेता फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक निरीक्षकों ने यूरिया के भंडारण, विक्रय एवं उपयोग की जांच कर नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कृषि उपयोग हेतु निर्धारित यूरिया का अन्य कार्यों में उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान संबंधित इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए तथा भविष्य में नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment