महिला सुरक्षा को बढ़ावा: खण्डासा थाने में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन
अयोध्या।
थाना खण्डासा परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महिला मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन कराया गया। खास बात यह रही कि उद्घाटन महिला आरक्षी के हाथों कराया गया, जिससे समाज में महिला सम्मान और शक्ति का सकारात्मक संदेश गया।
इस अवसर पर थाना परिसर में विवेचना कक्ष का भी शुभारंभ किया गया, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को और अधिक मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम चौकीदारों को डंडा, छाता और साफा सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं सतर्कता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।एसएसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार और ग्राम स्तर पर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस मौके पर पुलिस अधिकारी, महिला आरक्षी एवं ग्राम चौकीदार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





