चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
खनन माफियाओं का आतंक ।
भादसोड़ा , उप तहसील भादसोड़ा क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि न सिर्फ आम लोगों की जमीन बल्कि गोचर नोट एवं वन विभाग की जमीन तक को खनन माफिया नहीं छोड़ रहे हैं खनन माफिया खुलेआम दिनदहाड़े वह रात के अंधेरे में बेखोफ होकर अवैध खनन कर मिट्टी परिवहन कर महंगे दामों में बेच रहे हैं हालात इतने गंभीर है कि बीते एक माह में गोचर नोट व वन विभाग की जमीनों में अवैध खनन कर कई फिट गहरी खाइया बना दी गई है सोहनखेड़ा के खसरा संख्या 771 में भी अवैध खनन कर कई फीट गहरा गड्ढे बना दिए गए अवैध खनन की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर खुलेआम देखी जा सकती है इन माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिससे कोई आम आदमी विरोध या शिकायत करता है तो माफिया कुचलकर जान से मार डालने की धमकियां देते हैं व प्रशासन भी इन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है यह मिट्टी जे से बी से खोद कर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है सवाल यह है कि इन बेलगाम खनन माफियाओं पर कार्यवाही कर पाएगा क्या ?
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





