स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान।
अयोध्या
अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से दिनांक 15 अप्रैल, 2026 तक स्कूली वाहनों के फिटनेस के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या में एक बैठक आयोजित की गई।
*बैठक में दिए गए निर्देश*
बैठक में डॉ० आर पी सिंह, (एआरटीओ प्रशासन) ने विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की अप्रैल माह की बैठक कराने, स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर वाहन संबंधी प्रपत्र अपलोड कराने और विद्यालय प्रबंधन द्वारा शपथ पत्र अपलोड करवाए जाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधन अपने स्कूल वाहनों के प्रपत्र अद्यतन करते हुए फिटनेस समाप्त वाहनों की फिटनेस अवश्य करा लें।
*फिटनेस समाप्त वाहनों पर कार्रवाई*
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फिटनेस समाप्त एवं आयु सीमा समाप्त वाहनों से बच्र्चा को विद्यालय ले जाने का कार्य कदापि न करें। अन्यथा की स्थिति में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा जिसमें संबंधित विद्यालयों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
*अधिकारी उपस्थित रहे*
बैठक में डॉ० बसंत कुमार, नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा, माध्यमिक शिक्षा और तारकेश्वर पांडे, खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO), उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





