चारमाही आवासीय शिविर का समापन। 

SHARE:

चारमाही आवासीय शिविर का समापन।

फालना,पाली
*दूसरा दशक बाली के तत्वावधान में सोनी छात्रावास, खुडाला फालना में चार माही किशोरी आवासीय शिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया*
*अरुण दीक्षित से ने दूसरा-दशक बाली के निदेशक ने बताया कि इस शिविर में 40 किशोरियों ने आवासीय रूप में रहकर ‘राजस्थान ओपन बोर्ड’ की दसवीं कक्षा की परीक्षा हेतु तैयारी की। दूसरा दशक की शिक्षक टीम सोहन भाटी, कमलेश कुमार, हरिराम, रतन कंवर, खुशबु व सह समन्वयक भरत रावल ने पूरी निष्ठा के साथ नवीन विधाओं व नवाचारों को अपनाते हुए किशोरियों को सीखने व उनकी समझ बनाने हेतु अथक परिश्रम किया । मदन देवासी व कुसम ने समय-समय पर सहयोग कर साथियों*
*का सहयोग किया। परियोजन निदेशक ने बताया कि इन चार माह के दौरान*
*दसवीं के पाँच विषयों (हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, डाटा एन्ट्री व *चित्रकला के अतिरिक्त प्रजननीय *स्वास्थ्य, जेन्डर, स्वच्छता, संवैधानिक मूल्य (समता-समानता, स्वतंत्रता, गरिमा, न्याय), जीवन कौशल व संगठन निर्माण, पंचायती – राज जैसे मुद्दों पर समझ बनाने के प्रयास किये गये*
*समापन समारोह की अध्यक्षता उद्योग व्यापार संघ संरक्षक, रामकिशोर गोयल ने की। उन्होंने किशोरियों और अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दूसरा-दशक आपके जीवन में ज्ञान की रोशनी लेकर आया है। आज के बदलते युग में शिक्षा के साथ-साथ तकनीकि शिक्षा व जीवन कौशल से जुड़े विषयों की *जानकारी भी बहुत जरूरी है। दूसरा दशक इस दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रहा है*
*अतिथि अमित मेहता व कैलाश जोशी ने किशोरियों की शिक्षा*
*के लिए दूसरा-दशक के समर्पण भाव की सराहना की। किशोरियों की भाषा, वेश-भूषा व आचार-विचारगत परिवर्तनों को देखकर वे अभिभूत हुए। इस अवसर पर किशोरीयों को अपना सतत अध्यन करने हेतु पांच- पांच कॉपियां, दो पेन व प्रमाण पत्र वितरित किए गए*
*कार्यक्रम में पीपला, गोरिया, काकराड़ी, पणेतरा, जूना बेड़ा, सेरावा गाँवों से अभिभावक शामिल हुए*।
*दूसरा दशक के द्वारा संचालित संवैधानिक मूल्य कार्यक्रम से जुड़ी कैलो पद्‌म कँवर, सीमा भाटी ने कार्यक्रम की *जानकारी दी*
*मंच संचालन वरिष्ठ साथी सोहन भाटी द्वारा किया गया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment