चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा बागुंड ग्राम स्थित चामुंडा माता मंदिर पर नो दिवसीय नव कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ, कलश स्थापना आयोजन के तहत नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य आयोजन मुंगाना धाम आश्रम के संत अनुज दास महाराज के द्वारा किया जा रहा है। सरपंच प्रतिनिधि जीतमल जाट बाबू लाल माली रामेश्वर लाल विनोद कुमार काशीराम सहित बागुंड के कार्यकर्ताओं ने बताया कि चामुंडा माता के दरबार में इन आयोजनों को लेकर के ग्रामीणों ने व्यापक रूप से तैयारी कर ली है एवं अलग-अलग दल बनाकर प्रत्येक गांव में जाकर आयोजन में भाग लेने के लिए ग्रामीणों को निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम 6 अप्रैल सोमवार से हिमाद्री स्नान हरि बोल प्रभात फेरी से प्रारंभ होगा 7 अप्रैल मंगलवार को देव पूजन के साथ हवन प्रारंभ होगा, जो 9 दिन तक चलेगा। साथ ही अनुज दास महाराज के द्वारा 9 दिनों तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। तेरस बुधवार 15 अप्रैल को कलश स्थापना ध्वजारोहण प्रातः 7:15 बजे, 11:15 बजे पूर्णाहुति और महाप्रसादी का आयोजन होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





