ब्राह्मणी माता के मेले में भक्ति संध्या में उमड़ा भक्तों का रेला।

SHARE:

ब्राह्मणी माता का मेले का आगाज भक्ति संध्या से शुरू हुआ। लोगो ने बढ़ चढ़ कर लिए चढ़ावे।

घाणेराव,पाली।

ब्राह्मणी माता के उपासक कालूराम सैन व आवरा माता के उपासक रामलाल सुथार के सान्निध्य में कस्बे गुप्तेश्वर रोड स्थित रायड़ा तालाब में गायक धर्मेंद्रसिंह परिहार के बैनर तले भक्ति संध्या का आगाज हुआ। जिसमें कई नामी कलाकारों ने अपनी भजन रचनाओं व नृत्यकाओं व हास्य कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस दौरान अतिथियों व दानदाताओं को बहुमान किया गया। लोगो ने बढ़चढ़ कर माता के चढ़ावा की बोलिया बोली। इस अवसर पर संत, घाणेराव सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा,सारंगवास स्थित सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष भगाराम चौधरी,पूर्व सरपंच मदनसिंह सोलंकी, गुलाबचंद

oplus_0

खत्री सहित गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या महिला पुरुष सहित भक्तजन मौजूद रहे। मेले की व्यवस्था में ब्राह्मणी माता सेवा समिति के सदस्य जुटे हुए थे।

 

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment