सैकड़ों मेलार्थियों ने माता की महाप्रसादी के रूप में किया भोजन,चामुंडा माता का मेला हर्षौल्लास के साथ हुआ सम्पन्न।

SHARE:

माताजी मगरी के मेले में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

माता के वरघोड़े में झलकी आस्था व लोक संस्कृति।

मेंलार्थियो ने भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुप्त उठाया।

घाणेराव,पाली।

घाणेराव सादड़ी मार्ग पर सुरवानिया मगरी की गुफा में स्थित प्रसिद्ध व चमत्कारी देलवाड़ा चामुंडा माता का धाम का दो दिवसीय मेला धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

मेले के दूसरे दिन सोमवार को माता का भव्य वरघोड़ा निकला गया। जिसमें जिसमे भारी संख्या में माता के भक्तों ने अपनी आस्था जताते भाग लिया। वरघोड़ा सुरवानिया मगरी के चारों और परिक्रमा कर सम्पन्न हुआ।

इस दौरान दूसरे दिन भी भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन हुआ। जिसमें राज्य के नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर मेलार्थियों को भाव विभोर कर दिया।

इस दौरान चामुंडा माता सेवा संस्थान के अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

इस दौरान मेले में सहयोग करने वाले तमाम भामाशाह व सहयोग कर्ताओं का श्री देलवाड़ा चामुंडा माता मंदिर सेवा संस्था के अध्यक्ष व सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा के निर्देशन में संरक्षक व पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री अचलाराम मेघवाल,श्रीमती शांतिबाई लोहार,हस्तीमल लोहार,रघाराम जलवाणिया,खेताराम सांखला,उपाध्यक्ष विक्रमसिंह इंदा,पूरणमल जलवाणिया,सचिव मांगीलाल मेघवाल हुकमसिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष दानाराम लोहार व मोहनलाल कुमावत,पुखराज हीरागर,मोडाराम मेघवाल,नरेन्द्र मेवाड़ा सहित तमाम सदस्यों ने साफा,माला शॉल इत्यादि से स्वागत किया।

इस दौरान माताजी मगरी क्षेत्र को भव्य लाईट डेकोरेशन,तोरण द्वार,मंडप इत्यादि से सुशोभित किया गया। मेले में लगी दुकानों पर फाग खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही तो मेले में लगे कर प्रकार के झूले झूलने का बच्चे किशोर किशोरियों व युवाओं ने आनंद उठाया। मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर संस्थान के अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा व संरक्षक अचलाराम मेघवाल ने संस्थान की और से सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। इसी के साथ मेला हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंच का संचालन विक्रम आदिवाल ने किया।

oplus_0

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment