राजघाट में 1251 कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कल से।
*कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, 28 मार्च तक चलेगा आयोजन*
अयोध्या।
राजघाट में 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत्–श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन 20 मार्च से शुरू होगा। इसका शुभारंभ कलश यात्रा, जल यात्रा और शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है, जो 20 मार्च से 28 मार्च तक लगातार चलेगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सायंकाल देशभर से आए संत-महंत श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रवचन देंगे।
परिवहन मंत्री ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही यातायात संचालन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वालंटियरों की तैनाती की गई है और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अमित सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





