सारंगवास खेतलाजी की शोभायात्रा में झलकी आस्था व लोक संस्कृति,हॉर्स शो देखने उमड़ा भक्तों का रेला।

SHARE:

oplus_0
Oplus_131072

सारंगवास के सोनाणा खेतलाजी मेला वरघोड़ा के साथ हुआ शुरू, हॉर्स शो रहा आकर्षण का केंद्र।

देसूरी,पाली।

सोनाणा खेतलाजी सारंगवास तीर्थ 52वें वार्षिक भव्य लक्खी मेले गुरुवार की सुबह वरघोड़ा के साथ शुरू हुआ। वही शाम को आयोजित हॉर्स शो भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु सारंगवास खेतलाजी पहुँचे। जहा उन्होंने खेतलाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके बाद भक्तराज राजेंद्र भंडारी व भक्तराज सूरजमल खंडप के सानिध्य में पूजा अर्चना करने के साथ वरघोड़ा शुरू हुआ। जो सोनाणा,शोभावास,आना होते हुए खेतलाजी धाम पहुँचा। इस भक्तो ने नाचते गाते वरघोड़ा का आनंद उठाया। इस दौरान दूरदराज पैदल संघ के लेकर पहुंचे जातरुओं व संघ नेतृत्व कर रहे भक्तों का ट्रस्ट की ओर से स्वागत किय गया।
शाम को आयोजित शानदार हॉर्स शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। वही हॉर्स शो में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले घुड़सवारो को ट्र्स्ट कमेटी की ओर से बहुमान किया।

भजन संध्या में बही भक्ति की धारा
रात्रि 8 बजे से आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। भजन संध्या में आशा वैष्णव एवं मां फिल्म आना के बैनर तले इस बार प्रसिद्ध गायक इंडियन आइडल मोती खान, आशा वैष्णव, सोनू सिसोदिया, शंकर टांक, रमेश माली, तेजपालसिंह गरवर एवं धर्मराज मेजा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं नृत्यांगना टीना प्रजापत, ममता भारती, विनोद गोमती और राहुल राजस्थानी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

गैर नृत्य से सजेगा कल का आयोजन

शुक्रवार को सुबह ध्वजा चढ़ाने और पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 1 बजे से गैर नृत्य का आयोजन होगा। विभिन्न जिलों से आए करीब 60 गैर नृत्य दल अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नर्तक दल जब ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करेंगे, तो पूरा परिसर राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा बिखेर देगा।

श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजनशाला

भारी भीड़ को देखते हुए डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। भोजनशाला की व्यवस्था भक्तराज राजेंद्र शांतिलाल लादाजी भंडारी के सानिध्य में की गई।

मेले की सफलता को लेकर जुटे हुए है ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य।

मेले के लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी, सचिव महेश सिंह चारण, कोषाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष रताराम, सहसचिव अशोकसिंह राजपुरोहित, सह कोषाध्यक्ष दिनेश लोहार सहित सदस्य खरताराम मेघवाल, रमेश चौधरी, कमलेश सोनी, खरताराम चौधरी, रामलाल प्रजापत, मांगीलाल चौधरी, रताराम चौधरी, दिनेश आदिवाल व छतरसिंह सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment