चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध गैस की किल्लत से राहत दिलाने के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
पीएम हुआ सरेंडर,
गायब हुआ सिलेण्डर नारों के साथ दिया ज्ञापन
चित्तौडगढ:कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला
कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को गैस किल्लत दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर खाली गैस टंकी के साथ प्रदर्शन किया
वर्तमान में हमारे क्षेत्र में मांगलिक कार्य अधिक चल रहे है ऐसे मे कॉर्मशियल सिलेण्डरों के दाम बढाना आपदा में अवसर के समान है एक तरफ शादी ब्याह मुण्डन व रमजान मे खुशियों बांटी जा रहे है ऐसे सरकार भी आमजन की खुशियों मे शामिल
होकर राहत देने के स्थान पर उन खुशियों में व्यवधान पैदा किया जा रहा है, आज देश की जनता गैस के लिए लाईनों मे लगी है, सिलेण्डर नही मिल रहे कहीं ओटीपी नही आ रहे आज
आमजन परेशान हो रहा हैं हमारे क्षेत्र में लोग गैस की किल्लत को देखते हुए वापस लकडी पर निर्भरता की और बढ़ रहे है। ज्ञापन में कहा कि पूर्व मे जनता जिस प्रकार नोटबंदी व कुछ समय पूर्व किसान युरिया के लिए लाईन मे लगा व बहुत हृदय
विदारक दृश्य सामने आये वही हालात गैस की किल्लत से बनते दिख रहे हैं महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करते है कि केन्द्र सरकार को पाबन्द कर गैस सिलेण्डरो की
आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही मुल्य वृद्धिपूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाए ताकि जनता को इस परेशानी से निजात मिले।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





