भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मंत्रियों-विधायकों ने दिए मार्गदर्शन

SHARE:

भाजपा पाली जिले का प्रशिक्षण महाअभियान 2026: फालना में जिला कार्य योजना बैठक संपन्न, मंत्रियों-विधायकों ने दिए मार्गदर्शन
फालना,पाली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पाली जिले के प्रशिक्षण महाभियान 2026 के लिए जिला कार्य योजना बैठक फालना उद्योग मंडल में आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री प्रमोद जी सामर मुख्य अतिथि रहे।इस अवसर पर बाली विधायक श्री पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत, मारवाड़ विधायक श्री केसाराम जी चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र जी कुमावत, जिला प्रभारी श्री श्याम जी शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सांसद श्री पुष्प जी जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री करण सिंह जी नेतरा और श्री मंसाराम जी परमार ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।बैठक में प्राप्त मार्गदर्शन और सुझाव आगामी प्रशिक्षण वर्गों के बेहतर संचालन में उपयोगी सिद्ध होंगे। जिला संयोजक भरत त्रिवेदी एवं खुडाला फालना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में पूरी टीम ने सफल आयोजन किया। अपेक्षित श्रेणी के अधिकांश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने पाली जिले भर से पधारे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। खुडाला फालना मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment