चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चितौडगढ जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ अगर किसी ने बहन बेटी को सुरक्षा पर हाथ डालने का साहस किया तो अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहा होगा
एंकर शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री का मेवाड़ की पारंपरिक पगड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास को याद किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मेरे पूज्य दादा गुरु इसी राजस्थान की भूमि से गोरखपुर गए थे, इसलिए इस वीर धरा से मेरा गहरा नाता है। मेवाड़ का शौर्य और मीराबाई की भक्ति पूरे भारत को प्रेरणा देती है। उन्होंने महारानी पद्मिनी के जौहर की तुलना माता सीता के संकल्प से करते हुए कहा कि 1303, 1535 और 1568 के जौहर केवल बलिदान नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता को बचाने का संघर्ष थे। यूपी के उदाहरण देते हुए उन्होंने चेतावनी दी, “उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार नारी सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। अगर किसी ने बहन-बेटी की सुरक्षा पर हाथ डालने का साहस किया, तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा। उन्होंने कहा कि आज बेटियां निडर होकर स्कूल जा रही हैं और रात्रि शिफ्ट में भी काम कर रही हैं। हर भारतीय के मन में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह के प्रति अटूट श्रद्धा है क्योंकि इनका संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के धर्म और स्वाधीनता के लिए था।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





