पिकअप व कंटेनर की टक्कर,महिला सहित दो की मौके पर मौत,कई घायल।

SHARE:

चितौड़गढ़ नरेन्द्र सेठिया
पिकअप व कंटेनर की टक्कर,महिला सहित दो की मौके पर मौत,कई घायल।

दशा माता दर्शन कर लौट रही महिला श्रद्धालुओं की पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर निकुंभ के नपावली नदी के पास हुई टक्कर पिकअप में करीब बीस से पच्चीस महिला श्रद्धालु उदयपुर के समीप दशा माता के दर्शन कर बंबोरी ग्राम लौट रही थी ।
सामने से आ रहे कंटेनर ने ओवर टेक करते समय पिकअप से टक्कर हो गई ।
जिसमें एक महिलाएं एवं पिकअप ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई ।
शेष घायल महिलाओं को निकुम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद निंबाहेड़ा अस्पताल रेफर किया गया जहां से गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया गया हादसे में पिकअप ड्राइवर ओंकार सिंह ,प्रतापगढ़ निवासी झुमा कंवर पत्नी लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
नपावली के ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को तुरंत पिकअप में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और 108 द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया सूचना पर निकुंभ पुलिस थाना प्रभारी राम सिंह मय जाता घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया घटना देर रात की बताई जा रही है फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment