3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

*पुलिस थाना चन्देरिया एंव एजीटीएफ जयपुर की सयुंक्त कार्यवाही।*
3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना चन्देरिया एंव एजीटीएफ जयपुर ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ईको कार से 3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ दिनेश सुखवाल के सुपर विजन में थानाधिकारी चन्देरिया मोतीराम पुलिस निरीक्षक व जाब्ता एएसआई सुरेन्द्रसिंह, कानि. रणजीत, जितेन्द्र व शंकर लाल एंव एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर की टीम द्वारा सरहद मान्दलदा मे मारूति सुजुकी कम्पनी की ईको कार की तलाशी में दो पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियो मे कुल 3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त इको कार व अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी 31 वर्षीय राधेश्याम शर्मा पुत्र शम्भुलाल शर्मा निवासी नाल खेडी पुलिस थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ एंव 26 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र शम्भुलाल शर्मा निवासी नाल खेडी पुलिस थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment