होली व रमजान की शुभकामनाएं, गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का आह्वान
सपा महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव
अयोध्या। श्रीचंद यादव, महानगर उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी ने आगामी रंगों के पर्व होली और इबादत के मुकद्दस महीने रमजान के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मीडिया को जारी अपने संदेश में उन्होंने अयोध्या की ऐतिहासिक साझा संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पावन धरती सदैव सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि होली आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाने का त्योहार है, जबकि रमजान आत्म-संयम, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है।
श्रीचंद यादव ने अपील की कि इन दोनों पावन अवसरों पर जाति-पाति और मजहब की दीवारों को तोड़कर एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा, “हमारा आपसी भाईचारा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसे हर हाल में बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
सपा नेता ने विशेष रूप से युवाओं से त्योहारों के दौरान मर्यादा और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज का हर वर्ग खुद को सुरक्षित और प्रसन्न महसूस करे।अंत में श्रीचंद यादव ने ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना की कि यह पावन अवसर सभी जनपदवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, तरक्की और खुशहाली लेकर आए तथा अयोध्या की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ और अधिक सुदृढ़ हो।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





