बजट से व्यापार को मिलेगी नई गति : वेद प्रकाश गुप्ता।
अयोध्या। सर्किट हाउस में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और युवा उद्यमियों ने भाग लिया।
विधायक ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट सर्वसमाज, विशेषकर व्यापारियों, किसानों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन, स्वरोजगार योजनाओं के विस्तार, स्टार्टअप को बढ़ावा तथा डिजिटल लेन-देन को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों से व्यापार को नई ऊर्जा मिली है। धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के कारण होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय बाजारों में कारोबार बढ़ा है। बजट में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के चौड़ीकरण, विद्युत व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा प्रबंधों के विस्तार से व्यापारिक वातावरण और बेहतर होगा।
कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे, जिनके समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास अग्रवाल, सजन अग्रवाल, जयवीर सिंह, अवि आनंद, अरूण अग्रवाल, नीरज जायसवाल, मनोज जायसवाल, रवि सोनकर, पंकज गुप्ता, बालकष्ण वैश्य, अचल गुप्ता, मुकेश तिवारी, सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





