श्री मुरलीधर महिला सत्संग मण्डल के तत्वाधान में फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासनः श्री भगवान कार्तिकेय के उपासना के पावन पर्व स्कंद महोत्सव पर श्यामधणी सरकार,श्री सांवलिया सेठ, के साथ सिंहपुर में श्री मुरलीधर महिला सत्संग मण्डल के तत्वाधान में फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
श्री मुरलीधर सत्संग महिला मण्डल सिंहपुर के संरक्षक कैलाश चंद्र गर्ग बताया कि सिंहपुर में श्री मुरलीधर महिला सत्संग मण्डल के तत्वाधान में फागोत्सव का कार्यक्रम में आयोजित किया गया । श्री गर्ग ने वैदिक मंत्रौच्चार से गणपति पूजन संकल्प इत्यादि से सत्संग में पधारने देवगणों का आव्हान किया व श्री गर्ग सहित मंडल के महिला भक्तो ने एक से बढ़कर एक भजन भजनों पर नृत्य करते हुए माहौल फाग की मस्ती में सराबोर कर दिया। अन्त में ठाकुर जी का भोग, व महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया
इस अवसर पर भक्तगण फाग की वेशभूषा में उपस्थित थे ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment