चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
महिला से चेन छिनने की घटना का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार।
शहर चित्तौडगढ में फॅव्वारा चौक के पास महिला से झप्पटा मार चेन छीन कर ले जाने वाली घटना का खुलासा करते हुए सदर चित्तौडगढ पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 19 फरवरी को शहर चित्तौड़गढ़ के फव्वारा चौक पर शाम को घूमने के दौरान सिंधी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी मोहीत भोजवानी की माताजी के गले से एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों ने झप्पटा मार चेन छीन कर भाग जाने के मामले में अज्ञात बदमाशों की तलाश एवं वारदात का खुलासा करने हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ प्रेम सिंह पु.नि. के निर्देश पर एएसआई शंकर लाल सिंह, हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. बलवंत सिंह, विनोद कुमार व पदम कुमार की एक विशेष आसुचना टीम का गठन किया गया। आसुचना टीम द्वारा अपने अपने स्तर पर सुचना जुटाई गई। आसुचना का संकलन किया गया। गठीत टीम द्वारा भरसक प्रयास कर खटीको का खेड़ा थाना मण्डपिया हाल हाज्याखेडी निवासी 21 वर्षीय हंसराज खटीक उर्फ कमलेश पुत्र ललीत खटीक व वीरकुंवर सिंह कॉलोनी हाजीपुर जिला वैशाली राज्य बिहार हाल मेदाखेडी थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़ निवासी 20 वर्षीय आशीष रंजन उर्फ आशुराज पुत्र अशोक कुमार सिंह को डिटेन कर बाद पुछताछ के गिरफतार किये गये। फव्वारा चौक लक्ष्मीनाथ मन्दिर के पास महिला के गले से चैन छीनकर ले जाने के सम्बंध में पुछताछ की जाकर चैन की बरामदगी एवं अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान जारी हैं।
आरोपी हंसराज खटीक उर्फ कमलेश व आशीष रंजन उर्फ आशुराज द्वारा पुलिस पूछताछ में फॅव्वारा चौक लक्ष्मीनाथ मन्दिर के पास से महिला के गले से झप्पटा मार चैन छीनकर लेजाना कबुल किया हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





