हाईवे पर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, दो गिरफ्तार
अयोध्या,संजय यादव।
महिलाओं से नाक का बूंदा व आभूषण लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का कोतवाली रुदौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डा. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान कर उन्हें दबोचा गया। उनके कब्जे से लूटे गए दो नाक के बूंदे, एक मटर माला, पर्स और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त बाराबंकी जनपद के निवासी हैं और पूर्व में भी कई मामलों में वांछित रहे हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 35





