जनता दर्शन में भूमि, पेंशन व मूलभूत सुविधाओं की शिकायतें प्रमुख
अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हो तथा निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं को समय से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





