शनि महाराज के भंडारों से 18 लाख 74 हजार 787 रुपये की भेंट राशि प्राप्त।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट शनि महाराज/कपासन
मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के मासिक भंडार खोले गए। भंडारों से 18 लाख 74 हजार 787 रुपये की भेंट राशि प्राप्त

हुई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है।

श्री शनिमहाराज आली में हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाते हैं। ।

तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह श्री शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडार खोले गए। कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह और संरक्षक पवन कुमार सांखला कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की मौजूदगी में मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडारों से भेंट राशि निकाली गई।

नोटों की गिनती बीती शाम पूरी हुई, जिससे कुल 18 लाख 74 हजार 787 रुपये की राशि प्राप्त हुई। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। इस कार्य में कमेटी सदस्य गोपाल सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, रूपलाल गाडरी, भैरूलाल लोधा,कालुराम कीर, कालुराम कुम्हार, शैलेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण जाट ,दीपक जोशी,गणेश जाट, गोर्धन सिंह, कर्मचारी नरेंद्र कुमार, नारायण सिंह, गणपत सिंह, अर्जन सिंह, किशन सिंह, प्रकाश लोदा राजु जाट राजु गुज़र , पहलाद वैष्णव जीवन कीर,और कई श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment