कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार।

SHARE:

मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध पारसोली थाना व डीएसटी की प्रभावी कार्यवाही।
कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार।

चित्तौड़गढ़।

पारसोली थाना पुलिस व डीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक वेन्यू कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफतार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामधन गुर्जर बेंगू थाने में मादक पदार्थ तस्करी में वांछित हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव उ.नि. के नेतृत्व में थाना पुलिस एएसआई रामदयाल, कानि जितेन्द्र, प्रकाश, सावधान, भोमाराम, हरदीनाराम एवं डीएसटी टीम के हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. रतनसिंह, मनोज, प्रितम, शीशराम, अजय, बलराम द्वारा रविवार को मादक पदार्थों की धरपकड हेतु बिछोर से मक्खनगंज रोड सरहद मक्खनगंज में रात्री को आकस्मिक नाकाबंदी आयोजित की गई। नाकाबंदी के दौरान बिछोर की तरफ से एक कार तेज गति से आती हुई नजर आयी जिसको रोकने का इशारा करने पर नाकाबंदी को तोडते हुए भागने लगे जिस पर कार के टायर को स्टॉप स्टिक से पंचर कर कार का पीछा किया गया तो कार में सवार दोनों तस्कर कार से उतर कर भागने लगे। जिनको पीछा कर पकडा गया। कार से उतरकर भागने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो ने कार में अफीम डोडाचूरा होना बताया। कार की तलाशी ली गई तो कार में पीछे की सीट व डिक्की में कुल 10 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में कुल 179.420 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। उक्त कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी रामधन पुत्र रामदेव गुर्जर निवासी श्रीनगर पुलिस थाना फूलिया कला जिला भीलवाडा एवं हरिओम पुत्र नंदलाल शर्मा ब्राहमण निवासी हिंगोणिया पुलिस थाना बिगोद जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रामधन गुर्जर बेगूं थाना में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वा वांछित चल रहा था। डीएसटी की पिछले तीन दिनों में यह लगातार तीसरी कार्यवाही हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment